Move to Jagran APP

गंगा नदी पर फोरलेन तो बरई नदी पर बनेगा टूलेन पुल

सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही लुंबिनी-औराई मार्ग पर पड़ने वाले गंगा नदी पर फोर लेन तो बरई नदी पर टू लेन पुल का निर्माण होगा। सेतु निगम से दोनों पुलों के निर्माण करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया था। शासन के निर्देश पर सेतु निगम ने दोनों पुलों को बनाने के लिए सर्वे का काम पूरा करके इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया। जिसमें शासन ने बरई नदी पर पुल बनाने के लिए की अनुमति प्रदान करते हुए 22 करोड़ रुपये जारी कर दिए। जबकि गंगा नदी पर बनने वाले फोर लेन के प्रस्ताव पर मंथन कर रही हैं। अगर शास्त्री सेतु के बगल में पुल बन गया तो मध्य प्रदेश के साथ साथ पूर्वाचल के जिले के लेागों को फायदा होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 05:18 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 11:28 PM (IST)
गंगा नदी पर फोरलेन तो बरई नदी पर बनेगा टूलेन पुल
गंगा नदी पर फोरलेन तो बरई नदी पर बनेगा टूलेन पुल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही लुंबिनी-औराई मार्ग पर पड़ने वाली गंगा नदी पर फोरलेन तो बरई नदी पर टूलेन पुल का निर्माण होगा। सेतु निगम से दोनों पुलों के निर्माण करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया था। शासन के निर्देश पर सेतु निगम ने दोनों पुलों को बनाने के लिए सर्वे का काम पूरा करके इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया। जिसमें शासन ने बरई नदी पर पुल बनाने के लिए की अनुमति प्रदान करते हुए 22 करोड़ रुपये जारी कर दिए। जबकि गंगा नदी पर बनने वाले फोर लेन के प्रस्ताव पर मंथन कर रही है। अगर शास्त्री सेतु के बगल में पुल बन गया तो मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूर्वाचल के जिले के लोगों को फायदा होगा।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश समेत पूर्वाचल के जिलों को जोड़ने वाले शास्त्री सेतु के जर्जर होने के बाद इस पर से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। जिससे ट्रांसपोर्ट जगत से जुड़े लोगों को काफी नुकसान पहुंच रहा हैं। ट्रक मालिकों को 70 किलोमीटर की दूरी तय कर रामनगर के रास्ते अपने वाहनों को भेजना पड़ रहा है। ऐसे में उनको दस हजार रुपये प्रति चक्कर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा हैं। परेशान ट्रक मालिकों ने कई बार जिले के जनप्रतिनिधियों, दौरे पर आने वाले मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों से लुंबिनी -औराई मार्ग पर पड़ने वाली गंगा नदी पर फोरलेन पुल बनाने की मांग की। मांगों को देखते हुए शासन ने छह महीने पहले ही सेतु निगम के अधिकारियों से फोर लेन पुल बनाने के लिए सर्वे कर उसका प्रस्ताव भेजने को कहा था। सरकार के आदेश के बाद अधिकारियों ने उसका सर्वे कर बताया कि शास्त्री सेतु के बगल में फोरलेन पुल बनाया जाएगा। पुल पर लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सांसद अनुप्रिया पटेल की मांग पर सक्तेशगढ़ से 14 किलोमीटर बरई नदी बनइमिलिया गांव के पास पुल बनाने का निर्देश दिया गया। यहां पर सर्वे का काम पूरा होने पर बताया गया कि 304 मीटर लंबे पुल निर्माण पर लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन ने कम लागत वाले बरई नदी पर पुल बनाने की अनुमति प्रदान कर दी। 22 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए। पानी कम होने पर ठंड के महीने में पुल निर्माण का कार्य शुरू होगा। इससे अहरौरा व सक्तेशगढ़ के लगभग तीन लाख लोगों को फायदा होगा। वहीं गंगा नदी पर फोरलेन पुल बनाने पर मंथन किया जा रहा है। जल्द ही पुल बनाने की अनुमति मिलने की संभावना हैं।

----------

वर्जन

शासन ने बरई नदी पर पुल बनाने के लिए 22 करोड़ रुपये जारी कर दिया हैं, जबकि गंगा नदी पर फोरलेन पुल बनाने के लिए मंथन कर रही है। जल्द ही पुल बनाने की अनुमति मिल सकती हैं।

-एके सिंह सहायक अभियंता सेतु निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.