मौका मिला तो जाऊंगा पाकिस्तान
जागरण संवाददाता मीरजापुर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सि
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार की देर शाम मां विध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद बाजीराव कटरा स्थित पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कांग्रेस नेता दीपचंद जैन के आवास पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी किए। हालांकि उनके आने से पहले ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान जाना चाहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह पाकिस्तान गए हैं। उन्होंने कहा कि गए तो नहीं हैं, लेकिन जाना चाहते हैं। पाकिस्तान के साथ बातचीत से ही रिश्ते सुधर सकते हैं। पड़ोसी बदला नहीं जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने नए कृषि कानून के बारे में कहा कि गरीब किसान परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस किसानों के साथ है।