कानून-व्यवस्था को देंगे पहली प्राथमिकता : एसपी
वागत पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने जनपद आगमन पर सर्वप्रथम मां ¨वध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेका, दर्शन पूजन पुरोहित राज मिश्र ने पूरे विधिविधान से कराया। इसके बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण करके अधिनस्थ अधिकारियों से मुलाकात पुलिस लाइन सभागार में किया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नवागत पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा जिले में पहुंच कर सबसे पहले मां ¨वध्यवासिनी धाम गए। वहां उन्होंने मां ¨वध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर चरणों में मत्था टेका। इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर का माहौल खराब करने वाले कतई बख्शे नहीं जाएगे। इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश स्वरुप पांडेय, सीओ सिटी सुधीर कुमार, मंदिर प्रभारी राघवेंद्र ¨सह, आरआइ गोरखनाथ ¨सह, कटरा कोतवाली भुवनेश्वर पांडेय, ¨वध्याचल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ¨सह, मंदिर धाम चौकी प्रभारी चन्द्रकांत तिवारी, यातायात प्रभारी विवेकानंद आदि मौजूद रहे।