Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री विध्य क्षेत्र से 2022 का करेंगे आगाज

जागरण संवाददाता मीरजापुर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 2022 के चुनाव का आगाज विध्य क्ष

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 06:47 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री विध्य क्षेत्र से 2022 का करेंगे आगाज
पूर्व मुख्यमंत्री विध्य क्षेत्र से 2022 का करेंगे आगाज

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 2022 के चुनाव का आगाज विध्य क्षेत्र से करने वाले हैं। जनपद में 25, 26 व 27 को प्रस्तावित मंडलीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से वे पार्टी कार्यकर्ताओं को साधेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री 26 व 27 को प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। इसकी तैयारी जनपद में जोर-शोर से चल रही है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिले में 26 व 27 फरवरी को नगर के सबरी स्थित साई गार्डेन में आगमन प्रस्तावित है। इसके पहले वह 26 फरवरी को नगर के जंगीरोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता भी करेंगे। इसमें प्रदेश में चल रहे उठापटक के साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे में भी बताएंगे। इस प्रशिक्षण सम्मेलन में मीरजापुर, भदोही व सोनभद्र के 12 विधानसभा के 1200 कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रत्येक विधान सभा से 100-100 लोगों को बुलाया गया है। पहले दिन 25 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। इसके साथ मुख्य ट्रेनर एसए राय, वी पांडेय, और जावेद अली अलग -अलग प्रशिक्षित करेंगे। शुक्रवार 26 फरवरी को पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को 2022 में होने वाले चुनाव के जीत का मंत्र देंगे। इस दौरान वे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मंडल के पूर्व विधायकों संग बैठक कर यहां के आबोहवा को परखेंगे।

200 पुलिस कर्मी करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा

पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 200 सुरक्षा कर्मी लगाए जाएंगे। एक एएसपी, एक तीन और दस निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक सहित अन्य महिला व पुरूष, यातायात, बम निरोक्षक दस्ता भी होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.