पराली जलाने वाले किसानों से वसूला पंद्रह हजार का जुर्माना
तहसील क्षेत्र के गोरथरा गांव में पराली जलाने के मामले में तहसीलदार कार्यालय से नोटिस जारी होने के बाद चार किसानों से मंगलवार को 15 हजार रूपया वसूल किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य किसानों से भय व्याप्त हो गया है। किसानों में इस बात की भी चर्चा है कि जनपद में पराली नहीं जलाई जाती इसके बावजूद प्रशासन के सख्त रवैये से किसान परेशान हैं।
जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : तहसील क्षेत्र के गोरथरा गांव में पराली जलाने के मामले में तहसीलदार कार्यालय से नोटिस जारी होने के बाद चार किसानों से मंगलवार को 15 हजार रुपया वसूल किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य किसानों से भय व्याप्त हो गया है। किसानों में इस बात की भी चर्चा है कि जनपद में पराली नहीं जलाई जाती, इसके बावजूद प्रशासन के सख्त रवैये से किसान परेशान हैं।
दरअसल, बीते रविवार को सेटेलाइट से चेरई कोन गांव के तीन लोगों को पराली जलाते पकड़ा गया था। वे अपने खेतों में ही पराली जला रहे थे। इस पूरे मामले की जांच एसडीएम ने कराई तो गांव के चार किसानों द्वारा पराली जलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार कार्यालय से वसूली की नोटिस जारी कर दी गई। दो हेक्टेयर से कम खेत क्षेत्र वाले दो किसानों रामविलास व मटरू से ढाई-ढाई हजार और इससे अधिक जमीन वाले किसान रामनरायन व राजकुमार से पांच-पांच हजार का जुर्माना वसूल किया गया है। साथ ही उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया कि भविष्य में दोबारा यदि पराली जलाए जाने की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पराली जलाए जाने को लेकर सख्ती के बाद अब नए प्रावधान के तहत किसानों के पराली जलाए जाने की एंट्री भी खसरे में दर्ज की जाएगी। इससे भविष्य में उनकी पहचान हो सकेगी।