Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम के विरोध में किया प्रदर्शन

भारतीय किसान सेना के कार्यकर्ताओं व किसानों ने कृषि कानूनों व पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुए वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 05:29 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम के विरोध में किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम के विरोध में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) : भारतीय किसान सेना के कार्यकर्ताओं व किसानों ने कृषि कानूनों व पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुए वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम रोशनी यादव को सौंपा। इसके पूर्व पीडीएनडी इंटर कालेज से तहसील गेट तक किसानों ने नारेबाजी करते हुए चक्रमण किया।

loksabha election banner

रामराज ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा नेताओं ने किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, मजदूरों को तमाम सपने दिखाए, लेकिन चुनाव के बाद सब भूल गए। इस मौके पर रामलाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सियाराम सिंह, अमन सिंह आदि थे।

ये रही मांगें

-पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए करों को खत्म किया जाए।

-सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाया जाए।

-किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 12 हजार प्रति वर्ष किया जाए।

-चुनार पक्के पुल का नाम स्व. राजनारायण सिंह के नाम पर किया जाए।

-जमुई पुल के नीचे सड़क की मरम्मत व सरैया नकहरा मार्ग की हो मरम्मत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.