धान क्रय केंद्र खोले जाने पर किसानों में हर्ष
किसानों की सहूलियत के लिए पीसीयू की ओर से गलरा गांव में धान क्रय केंद्र खोले जाने पर किसानों में हर्ष व्याप्त है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 08:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : किसानों की सहूलियत के लिए पीसीयू की ओर से गलरा गांव में धान क्रय केंद्र खोले जाने पर किसानों में हर्ष व्याप्त है। क्रय केंद्र प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि गलरा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पीसीयू की ओर से संचालित धान क्रय केंद्र का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य राकेश पुंज ने फीता काटकर किया। पहले दिन गलरा गांव के किसान शिव प्रसाद तिवारी से 44 क्विटल धान खरीद की गई। क्षेत्रीय किसान शिव प्रसाद तिवारी, भास्करानंद मिश्र, रमेश मौर्या, विरेंद्र नाथ तिवारी, ब्रह्मानंद मिश्र, मिथिलेश त्रिपाठी आदि ने धान क्रय केंद्र खोले जाने पर हर्ष जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें