Move to Jagran APP

नैतिक रूप से विद्यार्थियों को मजबूत कर रहे स्वयं सेवक

स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय के भाग कार्यकारिणी समारोह में स्वयंसेवक व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि एकल विद्यालय में सिर्फ बौद्धिक विकास ही नहीं होता है बल्कि नैतिक व आध्यात्मिक विकास के साथ ही मानसिक विकास किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों को नैतिक रूप से बच्चों को मजबूत किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 10:28 PM (IST)
नैतिक रूप से विद्यार्थियों को  मजबूत कर रहे स्वयं सेवक
नैतिक रूप से विद्यार्थियों को मजबूत कर रहे स्वयं सेवक

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय के भाग कार्यकारिणी समारोह में स्वयंसेवक व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि एकल विद्यालय में सिर्फ बौद्धिक विकास ही नहीं होता है, बल्कि नैतिक व आध्यात्मिक विकास के साथ ही मानसिक विकास किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों को नैतिक रूप से बच्चों को मजबूत किया जा रहा है।

loksabha election banner

विध्यवासिनी रोड पर स्थित ग्रीनलैंड परिसर में आयोजित समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह ने स्वयंसेवक व शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है तभी सामाजिक परिस्थिति में वातावरण के अनुकूल अपने आप को ढाल सकते हैं। आज अंग्रे•ाी पद्धति विद्यालय में सिफऱ् बौद्धिक विकास देने का कार्य होता है जबकि सर्वांगीण विकास तो सिफऱ् एकल विद्यालय में शिक्षा सेवारत शिक्षक ही दे रहे हैं। समाज को एकल विद्यालय की •ारूरत है, जिस प्रकार से समाज में गिरता सामाजिक ताना-बाना है उसकी म•ाबूती के लिये बच्चों की नैतिक नींव म•ाबूत करनी होगी। प्रांत सह संघ चालक अंगराज ने महाभारत युग के कथाओं से लोगों को शिक्षा के महत्व को बताया। संभाग प्रमुख पूर्वी उत्तर-प्रदेश संजीत पटेल ने एकल शिक्षा के महत्व के विषय में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ विभाग कार्यवाह धर्मराज सिंह ने किया। इस मौके पर विभाग प्रचारक जगदीश, संभाग प्रमुख संजीत पटेल, काशीप्रांत से श्याम जी, सचिव विध्याचल इंद्रकुमार सिंह, देवनारायण, शिवसहाय रत्ना, अमरजीत, उमा बरनवाल, अनिता जायसवाल आदि उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.