Move to Jagran APP

फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

महमूदपुर गांव निवासी विजय सिंह (36) पुत्र रणजीत सिंह लगभग आठ वर्ष से बलिया में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। रविवार को बलिया स्थित आफिस में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय सिंह के आत्महत्या की खबर लगते ही स्वजन रोने बिलखने लगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 08:43 PM (IST)
फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान
फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : महमूदपुर गांव निवासी विजय सिंह (36) पुत्र रणजीत सिंह लगभग आठ वर्ष से बलिया में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। रविवार को बलिया स्थित आफिस में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय सिंह के आत्महत्या की खबर लगते ही स्वजन रोने बिलखने लगे।

loksabha election banner

रणजीत सिंह के तीन पुत्रों में विजय दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत की खबर से स्वजन स्तब्ध है। पत्नी बिहार स्थित मायके शादी में गई हुई है। मृतक की मां भी शादी में शामिल होने अपने मायके गई हुई हैं। मृतक के भाई व पिता विजय के मौत की खबर सुनते ही घटनास्थल के लिए निकल गए। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता। वह बहुत हिम्मती है। मृतक की शादी चार वर्ष पूर्व बिहार में हुई थी। उसे ढाई वर्ष की एक बेटी भी है। वर्ष 2011 में गया था जेल

लूट व हत्या के प्रयास सहित अन्य कई वारदातों को अंजाम देने के बाद पुलिस ने विजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके बाद उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.