बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आठ ने किया नामांकन
जागरण संवाददाता विधि संवाददाता (मीरजापुर) डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मीरजापुर के वार्षिक च
जागरण संवाददाता, विधि संवाददाता (मीरजापुर) : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मीरजापुर के वार्षिक चुनाव वर्ष 2020-2021 के पदाधिकारियों की नामांकन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह पटेल के निर्देशन, सहयोगी चुनाव अधिकारी बैकुंठ नाथ त्रिपाठी एवं कमलेश पाठक की देखरेख में सोमवार को हुई। पहले दिन 18 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा तथा इसके बाद आठ उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म को दाखिल किया।
चुनाव अधिकारी के लिए विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शशांक शेखर पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शिवप्रसाद सिंह, सचिव पद के लिए राम सागर सरोज ने नामांकन किया। साथ ही उप सचिव (सामान्य) के लिए अर्जुन प्रकाश यादव, उप सचिव (प्रशासन) के लिए संतोष कुमार उमर, सदस्य कार्यकारिणी 20/10 के लिए अशोक कुमार पांडेय और सदस्य कार्यकारिणी 5/3 के लिए अखिलेश अग्रहरि द्वारा नामांकन फार्म दाखिल किया गया। नामांकन के पहले दिन सोमवार को शाम 4 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश नाथ उपाध्यक्ष व जटाधर द्विवेदी, सचिव पद के लिए राम सागर सरोज व पंकज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शशांक शेखर पांडेय, कनिष्ठ पद के लिए शिव प्रसाद सिंह, उप सचिव (सामान्य) के लिए अर्जुन प्रकाश यादव, उप सचिव (प्रशासन) के लिए संतोष कुमार उमर, उपसचिव (प्रकाशन) के लिए घनश्याम, लेखा निरीक्षक पद के लिए दिलीप कुमार सिंह, चुनाव अधिकारी पद पर विनोद कुमार सिंह, सदस्य अधिकारी 20/10 पर भी अशोक कुमार पांडेय, वाटिकाध्यक्ष पर रजत सिंह एवं सदस्य कार्यकारिणी 15/7 पर राम सिंह व कैलाश नाथ बिद एवं सदस्य कार्यकारिणी 5/3 पद के लिए सुशील श्रीवास्तव व अखिलेश अग्रहरि ने नामांकन फार्म खरीदा गया।