Move to Jagran APP

जापान में धमाल मचाएगी महिला समूह की कालीन

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं अपनी प्रतिभा का अब डंका विदेशों में भी मनवाएंगी। जापान के ओसाका में होने वाले इंडिया गारमेंट फेयर तथा इंडिया होम फर्निशिग फेयर में मीरजापुर के समूह की अफसाना बेगम शिरकत करेंगी। गरीब प्रेरणा स्वंय सहायता समूह की अफसाना बेगम महिलाओं के लिए मिसाल बन गई है इनके समूह द्वारा तैयार कालीन जापान में धमाल मचाएगी। फेयर के माध्यम से अफसाना समूह की महिलाओं द्वारा तैयार आकर्षक कालीन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया मंच देंगी। इससे समूह की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बाजार मिलेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 10:45 PM (IST)
जापान में धमाल मचाएगी  महिला समूह की कालीन
जापान में धमाल मचाएगी महिला समूह की कालीन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं अपनी प्रतिभा का अब डंका विदेशों में भी मनवाएंगी। जापान के ओसाका में होने वाले इंडिया गारमेंट फेयर तथा इंडिया होम फर्निशिग फेयर में मीरजापुर के समूह की अफसाना बेगम शिरकत करेंगी। गरीब प्रेरणा स्वंय सहायता समूह की अफसाना बेगम महिलाओं के लिए मिसाल बन गई है, इनके समूह द्वारा तैयार कालीन जापान में धमाल मचाएगी। फेयर के माध्यम से अफसाना समूह की महिलाओं द्वारा तैयार आकर्षक कालीन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया मंच देंगी। इससे समूह की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बाजार मिलेगा।

loksabha election banner

विकास खंड सिटी के हरिहरपुर बेदौली की अफसाना बेगम का जीवन काफी तंगी से चल रहा था। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने अफसाना बेगम के जीवन में एक नई क्रांति ला ली। एनआरएलएम से 30 हजार का लोन लेकर समूह का गठन किया। इसके बाद समूह की महिलाओं संग कालीन बुनाई का कार्य शुरु किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन के मार्ग दर्शन में अच्छी क्वालिटी की कालीन बनने लगी। जिससे आज उनके समूह की महिलाओं द्वारा तैयार कालीन की मांग दिन पर दिन बढ़ रही है। उपायुक्त स्वत: रोजगार दीनदयाल ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 17 से 19 जुलाई तक ओसाका जापान में होने वाले इंडिया गारमेंट फेयर तथा इंडिया होम फर्निशिग फेयर के लिए प्रदेश से दो समूहों का चयन किया गया है। जिसमें मीरजापुर से गरीब प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की अफसाना बेगम और बागपत से खेकड़ा व बेडशीट के लिए मुस्कान स्वयं सहायता समूह की फामिदा का चयन किया गया है। संयुक्त मिशन निदेशक वीके भागवत के निर्देश पर जनपद से स्वयं सहायता समूह की महिला को भेजा जा रहा है। जिला मिशन प्रबंधक सरोज पांडेय ने बताया कि मेले के लिए अफसाना बेगम के समूह की महिलाओं द्वारा तैयार दरी कालीन के 15 बेस्ट उत्पादों का चयन किया गया है।

-------

आर्थिक तंगी के चलते परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में एनआरएलएम ने एक नई दिशा दिखाई। आज स्वयं सहायता समूह ने एक नई पहचान और नया मुकाम दिलाया है। जापान जाकर अपनी कालीन के प्रदर्शनी करने का मौका मिलेगा सपने में भी नहीं सोचा था।

- अफसाना बेगम।

-----------

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जनपद में विकास को नई गति दी है। अफसाना बेगम के गरीब प्रेरणा स्वयं सहायता समूह इसकी मिशाल है। समूह की अफसाना बेगम ने सरस गैलरी कनाट पैलेस नई दिल्ली, सरस गैलरी शिलांग सहित वाराणसी में प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होकर मान बढ़ा चुकी है।

- दीन दयाल, उपायुक्त स्वत: रोजगार।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.