फोटो 30- पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान
पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान
फोटो 30- पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान
जागरण संवाददाता,चील्ह (मीरजापुर) : चील्ह क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी 35 वर्षीय बिरजू यादव पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर यादव ने पारिवारिक कलह के चलते सोमवार की रात अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी खबर लगते ही स्वजनों में तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी छटकाकर उसे खोला और अंदर पहुुंचकर मृतक के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि बिरजू यादव किसी घरेलू बात को लेकर नाराज चल रहा था। रात में खाना खाकर अपने कमरा में गया और अंदर से दरवाजा बंद करने लगा। यह देख उनकी पत्नी किवाड़ खोलने के लिए दरवाजा खटखटाती रही ,लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। पति द्वारा कमरा न खोलने पर शोर मचाने लगी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूल रहे थे। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चील्ह पुलिस को दी। जानकारी पाते ही चील्ह थाना प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़वाकर अंदर दाखिल हुए। पंखे में लगा गए साड़ी के फंदे से नीचे शव को नीचे उतारवाया। बताया जाता है कि बिरजू यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा उसे एक लड़की और एक लड़का है जो अभी अध्ययनरत हैं। बिरजू पूर्व में आरटीओ विभाग में संविदा गाड़ी चलाने का काम करते थे। बीच में उनकी संविदा खत्म होने जाने पर उनको हटा दिया गया था। घटना से दुखी होकर उनकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के विषय में गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पोस्टमार्टम हाउस पहूुंचकर उनके स्वजनों को ढाढस बधाया ।