Move to Jagran APP

नशे में धुत मनबढ़ ने खंडित की वामनजी की प्रतिमा, आक्रोश

जागरण संवाददाता अहरौरा (मीरजापुर) क्षेत्र के अहरौरा जलाशय पर सैकड़ों वर्ष पुरानी वाम

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 06:53 PM (IST)
नशे में धुत मनबढ़ ने खंडित की वामनजी की प्रतिमा, आक्रोश
नशे में धुत मनबढ़ ने खंडित की वामनजी की प्रतिमा, आक्रोश

जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : क्षेत्र के अहरौरा जलाशय पर सैकड़ों वर्ष पुरानी वामन अवतार प्रतिमा को सोमावर की रात नशे में धुत एक मनबढ़ युवक ने तोड़ दिया। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही आरोपित मौके से भाग निकला। मंगलवार को जानकारी मिलने पर सैकड़ों भक्त मंदिर के पास जुट गए और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुजारी मनीष साहनी ने आरोप लगाया कि जलाशय पर स्थित वामनजी मंदिर को पास के ही रहने वाला एक मनबढ़ नशे में धुत युवक ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे सवा फीट ऊंची वामनजी की प्रतिमा कई टुकड़ों में खंडित हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर पर दूसरी प्रतिमा लगवाई जा रही है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.