Move to Jagran APP

पेट्रो मूल्य की बढ़ोतरी पर जताई नाराजगी

- सरकार जीएसटी के दायरे में लाए पेट्रोल डीजल व गैस - भागीदारी संकल्प मोर्चा के पदाधिकारिय

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 06:50 PM (IST)
पेट्रो मूल्य की बढ़ोतरी पर जताई नाराजगी
पेट्रो मूल्य की बढ़ोतरी पर जताई नाराजगी

- सरकार जीएसटी के दायरे में लाए पेट्रोल, डीजल व गैस

loksabha election banner

- भागीदारी संकल्प मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भागीदारी संकल्प मोर्चा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पेट्रो मूल्य की मनमानी वृद्धि पर कड़ी नाराजगी जताया। राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर बढ़ते पेट्रो मूल्य पदार्थों की वृद्धि पर अंकुश लगाने की मांग की। कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस को भी जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की।

बदरूद्दीन हाशमी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मनमाना टैक्स वसूल किया जा रहा है, इसके चलते पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में वृद्धि हो रही है, जबकि अन्य देशों में भारत से कम मूल्य पर अभी भी उपलब्ध हो रही है। खालिद तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। रेखा सिंह पटेल ने कहाकि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस नीति बनाई जाए। राज बहादुर राजभर, विकास प्रजापति, शेख इम्तियाज, मोनू हासमी, उषा यादव, जाहिद खां आदि ने पेट्रो मूल्य की बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.