तीसरी नजर से होगी 1134 मतदेय स्थलों की निगहबानी
जागरण संवाददाता मीरजापुर तीसरी नजर से जिले के 1134 मतदान केंद्रों की सीधी निगहबानी की ज
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : तीसरी नजर से जिले के 1134 मतदान केंद्रों की सीधी निगहबानी की जाएगी। विधानसभा चुनाव 2022 में 552 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिग कराया जाएगा। विधानसभा चुनाव सुचितापूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में जुटा हुआ है, इसके लिए केंद्रों की वेब कास्टिग कराई जा रही है।
जिले पांच विधानसभा में आगामी सात मार्च को चुनाव होना है। विधानसभा छानबे के 233, मीरजापुर के 226, मझवां के 236, चुनार के 217 और मड़िहान के 222 सहित 1134 मतदेय स्थल बूथ की वेब कास्टिग की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि सातवें चरण में आगामी सात मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्र को 21 जोन और 145 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 2268 मतदेय स्थल और 1336 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मीरजापुर में इस वर्ष 80 मतदान केंद्र और 179 मतदेय स्थल अर्थात बूथों में बढ़ोत्तरी हुई है। जिले में 15309 पुरुष और 8499 महिला सहित कुल 23808 कार्मिक हैं। इसमें से 9072 कार्मिकों की आवश्यकता चुनाव में पड़ेगी। साथ ही 10 फीसद अर्थात 907 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा। इस तरह से विधानसभा चुनाव में 9979 कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी। जनपद में कुल 1891042 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें से 992400 पुरुष मतदाता और 898512 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा चुनाव
विधानसभा : 05
मतदेय स्थल : 2268
मतदान केंद्र : 1336
प्रति केंद्र : 04 कार्मिक
पुरुष कार्मिक : 15309
महिला कार्मिक : 8499
कुल कार्मिक : 23808 कार्मिक
चुनाव में आवश्यकता : 9072
रिजर्व कार्मिक : 907 (10 फीसद)
हल्के वाहन : 352
भारी वाहन : 475
मिनी बस : 350