पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमत के विरोध में प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर डीजल, पेट्रोल और रसोइ गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मंगलवार को व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जुटे व्यापारियों ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द बढ़ती कीमतों को रोकने का काम करना चाहिए और आम जनता को राहत देनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो पूरे देश के व्यापारी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के आह्वान पर डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मंगलवार को व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जुटे व्यापारियों ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द बढ़ती कीमतों को रोकने का काम करना चाहिए। ताकि आम जनता को राहत मिल सके। ऐसा नहीं हुआ तो पूरे देश के व्यापारी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी अदूरदर्शी नीतियों से व्यापारियों पर लगातार चोट कर रही है। इससे व्यापार करना कठिन हो गया है। डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का असर उपभोक्ता वस्तुओं पर पड़ रहा है जिसका सीधा असर आम जनता पर हो रहा है। गैस की कीमत बढ़ने से रसोइघर का बजट बिगड़ गया है। सरकार से अपील की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। जिलाध्यक्ष संजय ¨सह गहरवार ने कहा कि इतना सब कुछ होने के बावजूद पेट्रोलियम मंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं कि कीमतें कम करना हमारे नियंत्रण में नहीं है। जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरि ने बताया कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमत बढ़ना सरकार की नाकामयाबी का उदाहरण है। जनता परेशान है, व्यापारी हलकान हैं क्योंकि सरकारी नीतियां व्यापारी व जन विरोधी हैं। प्रदर्शन करने वालों में रामबाबू कसेरा, अनिल अग्रवाल, शिव मुंदरा, मोहनलाल सोनी, जय प्रकाश सेठ, आयुष ¨सह, दुर्गा प्रसाद चौधरी, प्रदीप गुप्ता, जनार्दन रस्तोगी, आयुष ¨सह, ¨प्रस अहमद, आनंद अग्रवाल, वसीम रजा सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।