कुएं में मिला युवक का शव, सनसनी
जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) मड़िहान क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव स्थित कुएं में मंगलवा
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 06:18 PM (IST)
जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : मड़िहान क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव स्थित कुएं में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दाढ़ीराम गांव निवासी मन्नू (28) के रूप में शव की शिनाख्त की गई। पुलिस के अनुसार युवक मंदबुद्धि के कारण रविवार को होलिका दहन वाले दिन कुएं में गिर गया था। गांव में बच्चे कुएं के पास खेल रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर कुएं में उतराए एक शव पर पड़ी। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें