निर्माणाधीन मकान में मिला व्यक्ति का शव, सनसनी
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहड़िया गांव के एक निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को अंधेड़ का शव अबूझहाल में मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया।
जागरण संवाददाता, कछवां (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहड़िया गांव के एक निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को अधेड़ का शव अबूझहाल में मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास में जुट गई। हालांकि शव मिलने की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान कन्हैयालाल मौर्य के रूप में की।
कोहड़िया गांव के रहने वाले उमाशंकर गुप्ता के निर्माणाधीन अर्द्धनिर्मित मकान में शुक्रवार को अधेड़ कन्हैयालाल मौर्य (50) निवासी ग्राम नागेपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी का अबूझ हाल में शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कन्हैया की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और दो दिन पहले घर से निकले तो वापस घर नहीं आए। परिवार के लोग परेशान होकर तलाश कर रहे थे। इसी बीच सुबह जानकारी होने पर आकर देखा तो मृत हालात में कन्हैयालाल मिले। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।