दंपति को मारने पीटने व छेड़खानी में चार पर मुकदमा दर्ज
दलित दंपति को घर में घुसकर मारने पीटने व छेड़खानी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 06:33 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 06:33 PM (IST)
दंपति को मारने पीटने व छेड़खानी में चार पर मुकदमा दर्ज
जासं, अहरौरा (मीरजापुर) : क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित दंपती को घर में घुसकर मारने पीटने और महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में नक्खू यादव तथा तीन अन्य के खिलाफ बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते पांच मई को गांव निवासी दलित दंपति घर से बाहर पानी भर रहे था कि तभी पड़ोस के मनबढ़ किस्म के लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और महिला का कपड़ा फाड़ दिया था। इसको लेकर पीड़ित दंपती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें