खेतों में फसलों को नष्ट कर रहे घड़रोज
क्षेत्र के कई गांवों के किसानों के लिए घड़रोज समस्या बने हुए हैं। खेतों में जी-तोड़ मेहनत कर पैदा की गई फसलों को घड़रोजों के झुंड 10-12 की संख्या में पहुंच कर बर्बाद कर अन्नदाताओं की आशाओं पर पानी फेर रहे हैं। इनके आतंक से किसान सहमे हुए हैं। उन्हें खेतों में लहलहा रही फसल की चिता दिन-रात सता रही है।
जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : क्षेत्र के कई गांवों के किसानों के लिए घड़रोज समस्या बने हुए हैं। खेतों में जी-तोड़ मेहनत कर पैदा की गई फसलों को घड़रोजों के झुंड 10-12 की संख्या में पहुंच कर बर्बाद कर अन्नदाताओं की आशाओं पर पानी फेर रहे हैं। इनके आतंक से किसान सहमे हुए हैं। उन्हें खेतों में लहलहा रही फसल की चिता दिन-रात सता रही है। क्षेत्र के हसौली, ओडी, करजी, भमौरा, भदावल, जमालपुर, सिकंदरपुर, गोगहरा, चैनपुरा, गौरी, गुलौरी, लोढवां, पसही, केशवपुर आदि गांवों में घड़रोजों ने अपना आतंक मचा रखा है। क्षेत्रीय किसान मनोज द्विवेदी, गोपाल दुबे, शिवकुमार सिंह, आशीष सिंह, रामधनी तिवारी, अनिल सिंह, मोतीलाल सिंह, अशोक सिंह आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए घड़रोजों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।