पति ने पत्नी की गला कसकर की हत्या
जागरण संवाददाता जिगना (मीरजापुर) क्षेत्र के नेगुराबान सिंह गांव में निवासी रामनरेश बिद न
जागरण संवाददाता, जिगना (मीरजापुर) : क्षेत्र के नेगुराबान सिंह गांव में निवासी रामनरेश बिद ने अपनी पत्नी गुंजा देवी (35) के चरित्र पर शक होने के चलते गुरुवार की भोर उसके ही ब्लाऊ•ा की डोरी से गला कसकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया। सुबह करीब आठ बजे मायके वालों के पहुंचने पर वह फिर घर आया तो लड़की पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के भाई मुन्नर ने थाने में रामनरेश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नेगुराबान सिंह गांव निवासी रामनरेश बिद को पिछले कई महीनों से अपनी पत्नी गुंजा देवी के चरित्र पर शक था। उसे आशंका थी कि उसकी पत्नी का किसी रिश्तेदार से प्रेम प्रपंच चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि रामनरेश ने कुछ ऐसा नहीं देखा था जिससे यह साबित हो सके कि गुंजा चरित्रहीन है। तीन महीने पहले इसी बात को लेकर रामनरेश ने गुंजा को मारने का प्रयास किया था तो गुंजा अपने मायके चली गई थी। दो महीने पहले ही वह सुलह होने पर ससुराल आई थी। गुरुवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। देर रात मामला शांत होने पर दोनों सोने चले गए। भोर में रामनरेश अपने बिस्तर से उठा और खाट पर सो रही गुंजा के ब्लाऊज की डोरी को उसके गले में फंसाकर कसने लगा तो वह शोर मचाने का प्रयास करने लगी। शोर सुनकर पास में सो रही बड़ी बेटी किरन की नींद खुल गई। बेवश पांच वर्षीय बेटी अपने पिता कि घिनौनी हरकत आंखों से देखने के सिवाय कुछ नहीं कर पाई। जब आरोपित कमरे से निकलकर चला गया तो किरन रोते हुए बाहर आई और परिजनों को बुलाकर ले गई। कमरे में पहुंचे परिवार के अन्य लोगों ने अंदर का नजारा देख भौचक्के रह गए। देखा कि गुंजा मृत पड़ी है। बात गांव में फैलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुबह होते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पत्नी की हत्या कर साढू को सबसे पहले दी सूचना
नेगुराबान सिंह गांव निवासी रामनरेश बिद ने गुरुवार की भोर पत्नी की गला कसकर हत्या करने के बाद सबसे पहले अपने साढू राजेश बिद निवासी बरौंधा देहात कोतवाली मीरजापुर को इसकी सूचना दी। इसके बाद घर से फरार हो गया। साढ़े ने इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी तो वे पहुंचे। ननिहाल में रहता है आरोपित
आरोपित रामनरेश अपने ननिहाल में कई वर्षों से रहकर ओझाई का काम करता था। उसकी यह दूसरी पत्नी थीं। रामनरेश की पहली शादी जिगना थाना क्षेत्र के गोनऊरा गांव में हुई थी जिसे बारह वर्ष पूर्व चरित्र न ठीक होने का हवाला देते हुए छोड़ दिया था। मृतका गुंजा की दस वर्ष पूर्व रामनरेश से शादी हुई थी। दोनों से पांच बच्चे हुए। इसमें गोविद (7), किरन (5) , शिवानी (4) अंशु (3) राधिका (2) शामिल हैं। रामनरेश आए दिन पत्नी के चरित्र पर शक करता था। तीन माह पूर्व में भी पत्नी को मारने का प्रयास किया जिसके कारण पत्नी अपने मायके बरौंधा देहात कोतवाली चली गई थी। मृतका को क्या पता था कि सात जन्मों के बंधन को निभाने वाला पति ही उसकी जान लेकर पति-पत्नी के विश्वास रूपी बंधन को तोड़ देगा। मृतका की मां चमेला देवी व भाई मुन्नर का रो-रो कर बुरा हाल था । वर्जन
गुंजा नामक महिला की उसके ही पति रामनरेश ने ब्लाऊज की डोरी से गला कसकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित को पकड़ लिया गया है।
अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक