ईधन की खपत कम करके देश के विकास में करें सहयोग
मोर्चाघर स्थित नेशनल कानवेंट स्कूल में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा स्कूली बच्चों के लिए सक्षम अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चित्रकला व निबंध लेखन के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया। जिसमें अनुराग कुमार अभिषेक जायसवाल अंतरा बिद अमित कुमार बिद श्रेया त्रिपाठी आशुतोष पांडेय को निदेशक प्रत्यूष कुमार व प्रधानाचार्य एम जोंस ने बच्चों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट पेंटिग व निबंध की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनमानस को पूल टैक्सी व पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग ज्यादा करना चाहिए। इससे व्यक्तिगत खर्चे के साथ ही ईधन की खपत भी कम होगी। देश पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा।
जासं, मीरजापुर : मोर्चाघर स्थित नेशनल कान्वेंट स्कूल में चित्रकला व निबंध लेखन के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया। इस मौके पर अनुराग कुमार, अभिषेक जायसवाल, अंतरा बिद, अमित कुमार बिद, श्रेया त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय को निदेशक प्रत्यूष कुमार व प्रधानाचार्य एम जोंस ने बच्चों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट पेंटिग व निबंध की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनमानस को पूल टैक्सी व पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग ज्यादा करना चाहिए।