संगठन सृजन अभियान से लोगों को जोड़ेगी कांग्रेस
फोटो-28- जागरण संवाददाता मीरजापुर संगठन सृजन अभियान द्वितीय को गति देने के लिए मीरजापु
फोटो-28- जागरण संवाददाता, मीरजापुर : संगठन सृजन अभियान द्वितीय को गति देने के लिए मीरजापुर में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्डवार अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में कांग्रेसजन लोगों से जनसंपर्क करेंगे और पार्टी की नीति और रीति को बताते हुए जोड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश सचिव तथा जनवद प्रभारी देंवेंद्र प्रताप सिंह ने वासलीगंज में बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ता सक्रियता बढ़ाए। सभी पदाधिकारी जनसंपर्क बढ़ाने के लिए प्रयत्न करें। कार्यकर्ता दिल्ली और लखनऊ की दौड़ बंद कर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रहें और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने से ही कांग्रेस पार्टी मजबूत होती है। हम सभी को साथ मिलकर वर्तमान सरकार को उखाड़कर कांग्रेस सरकार को लाना है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक व उपाध्यक्ष अर्चना चौबे मौजूद रहे।