Move to Jagran APP

कांग्रेस की प्रतिज्ञा, बदलनी है प्रदेश की तकदीर : अजय राय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रतिज्ञा लागू की जाएगी। इसमें किसानों का कर्ज माफ बिजली बिल हाफ इंटर के छात्राओं को स्मार्टफोन अच्छे नंबरों से पास छात्राओं को स्कूटी असाध्य रोगों के लिए दस लाख रुपये की व्यवस्था की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 07:46 PM (IST)
कांग्रेस की प्रतिज्ञा, बदलनी है प्रदेश की तकदीर : अजय राय
कांग्रेस की प्रतिज्ञा, बदलनी है प्रदेश की तकदीर : अजय राय

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रतिज्ञा लागू की जाएगी। इसमें किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ, इंटर के छात्राओं को स्मार्टफोन, अच्छे नंबरों से पास छात्राओं को स्कूटी, असाध्य रोगों के लिए दस लाख रुपये की व्यवस्था की जाएगी। उत्तर प्रदेश की तकदीर बदलनी है, यह कांग्रेस की प्रतिज्ञा है। वे मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपा सरकार ने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की, लेकिन धरातल पर नहीं उतरा सकी। इसके पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तर प्रदेश सह प्रभारी बाजीराव खारे के नेतृत्व में हजरत ख्वाजा इस्माईल चिश्ती रहमत उल्ला कंतित शरीफ मजार पर चादर पोशी की गई, फिर विध्याचल धाम स्थित मां विध्यवासिनी के दर पर मत्था टेका। इसके बाद प्रतिज्ञा यात्रा आगे बढ़ी और गैपुरा चौराहे पर स्वागत हुआ। जिगना पाली गांव में सभा आयोजित हुई।

सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब-जब देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आती है। महंगाई आसमान छूने लगता है। सरसों का तेल, पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो गरीब खुशहाल था, किसान खुशहाल था, महिलाएं खुशहाल थीं। जब से भाजपा की सरकार आई, जनता त्रस्त हो गई। कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब जाकर जनता खुशहाल होगी। सभा का संचालन पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी मकसूद खान, प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी सत्यवीर सिंह, शहर अध्यक्ष राजन पाठक, आरसी पांडेय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.