कांग्रेस जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल के प्रथम आगमन पर कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस उत्साह को बनाए रखने की जरुरत है और सारे भेदभाव भूलकर सभी कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्य करे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:24 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 08:24 PM (IST)
जासं, कछवां (मीरजापुर) : कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल के प्रथम आगमन पर कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस उत्साह को बनाए रखने की जरुरत है और सारे भेदभाव भूलकर सभी कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्य करे। कांग्रेस नेता अखिलेश कुमार सिंह (गुड्डू) ने बताया कि अब जिला कांग्रेस एक सूत्र में बंधकर कार्य करेगी और हर कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। आनंद कुमार गुप्ता, सतीश शर्मा, सुनील राय, इब्राहिम, रविशंकर, जावेद आलम, संतोष सिंह, सर्वेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें