श्रमिकों से भरी बस घाटी में पलटी, पांच घायल
थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी बड़का मोड़ के पहले महाराष्ट्र से 24 कामगारों को लेकर बिहार जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुघर्टना में सवार पांच श्रमिक समेत चालक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में ले गई।
जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी बड़का मोड़ के पहले महाराष्ट्र से 24 कामगारों को लेकर बिहार जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चालक समेत पांच श्रमिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज ले गई।
बस चालक महाराष्ट्र निवासी शंभाजी (32) मंगलवार को महाराष्ट्र से 24 प्रवासी श्रमिकों को बस पर बैठाकर बिहार के रोहतास जिला जा रहा था। बस जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी बड़का मोड़ के पहले पहुंची की अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार रोहतास बिहार निवासी अमित (16), बेचन कुमार (30), रामधनी(24), संदीप (26), विकास कुमार (19) समेत चालक घायल हो गया। वही अन्य सवार प्रवासी श्रमिक बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को न्यूपीएचसी ले गई। जहां फार्मासिस्ट आरजे रोशन ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।