मायावती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से खुशी
बसपा नगर इकाई की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा के भरपुर स्थित आवास पर हुई। जिसमें मायावती को पुन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का एक स्वर में स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मायावती के नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से काफी मजबूत हुई है और उनके नेतृत्व में आगे भी सफल होगी।
जासं, चुनार (मीरजापुर) : बसपा नगर इकाई की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा के भरपुर स्थित आवास पर हुई। जिसमें मायावती को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का एक स्वर में स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मायावती के नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से काफी मजबूत हुई है और उनके नेतृत्व में आगे भी सफल होगी।
देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी तथा गिरती अर्थव्यवस्था पर चिता व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार द्वारा पूर्व में नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के तुगलकी फरमानों का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। नगर कमेटी के पुनर्गठन पर विचार करने के साथ ही मीरजापुर का जिलाध्यक्ष राजेश गौतम को बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस मौके पर रामचंद्र भारती, दशरथ भारती, प्रमोद कुमार, रणवीर कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अख्तर भाई व संचालन अशोक कुशवाहा ने किया।