Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह को दुबारा जिलाध्यक्ष बनने के बाद हलिया प्रथम आगमन पर शनिवार को कई जगह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष का सबसे पहले बैधा गांव पहुंचकर सोनगढा स्थित कनौठी आश्रम में अदवा नदी से नाव द्वारा पार कर पहुंचे और दर्शन पूजन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 08:29 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया
जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

जासं, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह को दोबारा जिलाध्यक्ष बनने के बाद हलिया प्रथम आगमन पर शनिवार को कई जगह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष का सबसे पहले बैधा गांव पहुंचकर सोनगढा स्थित कनौठी आश्रम में अदवा नदी से नाव द्वारा पार कर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष का मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार गरीबों व किसानों तथा व्यापरियों के हीत में कार्य कर रही है। उन्होंने 14 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद का जिले में प्रथम आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पकंज सिंह चंदेल, ज्ञानेश्वर दुबे, श्याम बहादुर सिंह, विपुल सिंह, राजेश सिंह, मुकेश सिंह, प्रमोद पांडेय आदि रहे।

loksabha election banner

हलिया : भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह का क्षेत्र के कोटारनाथ शिव मंदिर पर हलिया व गड़बड़ाधाम मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हलिया मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह चंदेल ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बहादुर सिंह, विपुल सिंह, प्रमोद पांडेय, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, ज्ञानेश्वर दुबे, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.