Move to Jagran APP

ग्राम स्वराज अभियान में हर गांव प्रवास करेंगे भाजपा पदाधिकारी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी आठ दिसंबर से 31 जनवरी तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक गांव में पहुंचने वाले पदाधिकारी कम से कम आठ दिनों तक प्रवास करेंगे। इसी क्रम में शुक्रवार भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया और कार्यशाला में इसकी जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 09:26 PM (IST)
ग्राम स्वराज अभियान में हर गांव प्रवास करेंगे भाजपा पदाधिकारी
ग्राम स्वराज अभियान में हर गांव प्रवास करेंगे भाजपा पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी आठ दिसंबर से 31 जनवरी तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक गांव में पहुंचने वाले पदाधिकारी कम से कम आठ दिनों तक प्रवास करेंगे। इसी क्रम में शुक्रवार भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया और कार्यशाला में इसकी जानकारी दी गई।

loksabha election banner

भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी द्वारा दिए गए इस कार्य को निष्ठा से पूरा करेंगे। सभी गांवों में पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इस बीच प्रत्येक गांव में पहुंचने वाले पदाधिकारी कम से कम आठ दिन प्रवास करेंगे और यह जानकारियां सभी से साझा करेंगे। कार्यक्रम की मानिटरिग के लिए जिला स्तर पर चंद्रांशु गोयल व विधानसभा स्तर पर नगर से हेमंत त्रिपाठी मझवां से प्रमोद सिंह, छानबे से इंद्रकुमार सिंह, मड़िहान से दिनेश वर्मा व चुनार का कार्यभार हरिशंकर पटेल संभालेंगे। विधान परिषद सदस्य केदार सिंह ने कहा कि स्नात सूची में नाम बढ़ाने के लिए दस दिन का और समय दिया गया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जाए। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम समाप्त हुआ। इसमें संतोष तिवारी, संजय यादव, कौशल श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, राजेश भारती, लाल बहादुर सरोज सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.