Move to Jagran APP

बेरोजगार युवाओं का आंसू भाजपा सरकार का करेगा सफाया : लीलावती

समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं। जनता के हित के लिए खजाना कभी कम नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने सभी हदें पार कर दी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 08:34 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 08:34 PM (IST)
बेरोजगार युवाओं का आंसू भाजपा सरकार का करेगा सफाया : लीलावती
बेरोजगार युवाओं का आंसू भाजपा सरकार का करेगा सफाया : लीलावती

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं। जनता के हित के लिए खजाना कभी कम नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने सभी हदें पार कर दी हैं। धरातल पर युवा, महिलाएं हताश और निराश हैं। बेरोजगार युवाओं का आंसू भाजपा सरकार का सफाया करेगा।

loksabha election banner

सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर रविवार को आयोजित महिला जागरूकता कार्यकर्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों की हितैषी है। सपा सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां भी गिनाईं। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनोरमा मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को जीताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। सम्मेलन को पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, नंद कुमार मौर्य, डा. सुमन यादव, कुसुम प्रजापति, शीला विश्वकर्मा, शशी यादव, मुन्नी यादव, जवाहर मौर्या, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.