पिकअप के धक्के से बाइक सवार महिला की गई जान
विध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव के पास शुक्रवार को पिकअप के धक्के से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची गैपुरा चौकी पुलिस ने घायलावस्था में महिला को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जासं, गैपुरा (मीरजापुर) : विध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव के पास शुक्रवार को पिकअप के धक्के से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची गैपुरा चौकी पुलिस ने घायलावस्था में महिला को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विध्याचल थाना क्षेत्र के सुपन्था गांव निवासी दुर्गावती देवी (50) पत्नी राम उजागिर अपने पुत्र ओमप्रकाश गौतम के साथ बाइक पर सवार होकर गैपुरा में रुपया जमा करने जा रही थी। कलनागहरवार के पास गैपुरा-जोपा मार्ग पर पहुंची कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार में पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दुर्गावती देवी सड़क पर नीचे गिर गई और गिरते ही उनकी मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद चालक अपनी पिकअप लेकर फरान हो गया।