विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपित ओझा गिरफ्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। एक गांव की विवाहिता कुछ दिनों से किसी रोग से पीड़ित थी।
जासं, अदलहाट (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। एक गांव की विवाहिता कुछ दिनों से किसी रोग से पीड़ित थी। दवा कराने के बाद भी जब वह ठीक नहीं हुई तो अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ओझा से पूजा पाठ कराने लगी। ओझा ने रविवार की रात पूजा करने के नाम पर विवाहिता को अकेले सीवान में ले गया। पति को सीवान में पूजा करने के बात पर शक होने पर रात में वह भी पीछे-पीछे गया और सब कुछ दूर से देख रहा था। ओझा पूजा पाठ करने के बाद जब युवती के साथ दुष्कर्म करने लगा तो पति ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर ओझा को जेल भेजा।