अपनादल ने पंचायत चुनाव की बनाई रणनीति
अपना दल विधानसभा छानबे क्षेत्र के कार्यकर्ताओ की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल की अध्यक्षता में लालगंज कार्यालय पर शुक्रवार को संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दें।
जासं, लालगंज (मीरजापुर) : अपना दल विस छानबे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल की अध्यक्षता में लालगंज कार्यालय पर शुक्रवार को हुई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दें। अपना दल पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगा और जिले की अधिकांश सीटे जीतने के लिए कटिबद्ध है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी की जीत सुनिश्चित होती है। कहा कि भाजपा के शासन से जनता ऊब चुकी है, महंगाई की मार झेल रही जनता अपना दल की और देख रही है। सप्ताह में एक दिन गांव में जाकर चौपाल के माध्यम से जनता को अपनादल से जोड़ने का काम करें। श्याम बहादुर पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल के बनाए रास्ते पर चल कर अपना व समाज की तरक्की कर सकते हैं। रामराज पटेल, डा. सहदेव पाल, शारदा पटेल, मानिकचंद, सुभाष पटेल, विमला देवी, शीला देवी, जीरा देवी, अंजू देवी, सुमन देवी, मालती देवी, गेंदा देवी, सुशील सिंह, सुगना देवी आदि थीं।