गला घोंटू प्रकोप से पशुपालकों की नींद हराम
गला घोंटू प्रकोप से पशुपालकों की नींद हराम
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 06:30 PM (IST)
गला घोंटू प्रकोप से पशुपालकों की नींद हराम
जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर) : इस समय गला घोंटू के प्रकोप से भैस पालकों की नींद हराम हो गई है। राजकीय हास्पिटल पटेहरा में दवा तो दूर डाक्टर ही नदारद हैं। कलवारी के डाक्टर संदीप कुमार सिंह को पटेहरा का प्रभार मिला है। इनके अधीन बृहद गोआश्रय स्थल पटेहरा होने के नाते ये वहीं तक सिमट जाते हैं। गला घोंटू के प्रकोप से पथरौर समेेत अन्य गांव के दर्जन भर से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है और कई पशु बीमार हैं। प्रभारी डाक्टर संदीप ने बताया कि गला घोंटू का टीकाकरण कराया जा रहा है। बरसात कम होने से चारा दूषित हो गया है। पशुपालक सूखा भूसा खिलाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें