Move to Jagran APP

तिरंगा आभा बिखेर रहा मां विंध्यवासिनी मंदिर

अमृत महोत्सव.. तिरंगा आभा बिखेर रही मां विंध्यवासिनी मंदिर

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 07:44 PM (IST)
तिरंगा आभा बिखेर रहा मां विंध्यवासिनी मंदिर
तिरंगा आभा बिखेर रहा मां विंध्यवासिनी मंदिर

तिरंगा आभा बिखेर रहा मां विंध्यवासिनी मंदिर

loksabha election banner

- ऐतिहासिक धरोहर, सरकारी भवन व अस्पताल भी तिरंगा रंग से नहाए

- विंध्य नगरी में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर गजब का उल्लास और उत्साह

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जगत जननी आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दरबार भी आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाएगा। इसके लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर के साथ शहर के ऐतिहासिक धरोहर, सरकारी भवन व अस्पताल भी तिरंगा रंग से नहाए नजर आए। कहीं विद्युत लाइट तो कहीं तिरंगा कपड़े से सजावट की गई है। विंध्य नगरी में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर गजब का उल्लास और उत्साह है।

अमृत महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले ही नगर तिरंगा रंग में रंग गया है। जगह-जगह तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मां विंध्यवासिनी मंदिर भी तिरंगा रंग से सराबोर है। विद्युत लाइट सजावट की आभा बिखेर रही है। वहीं सरकारी भवन व ऐतिहासिक धरोहर भी तिरंगा रंग से सजाए गए हैं। ऐतिहासिक घंटाघर, नारघाट स्थित शहीद उद्यान, मंडलीय चिकित्सालय के साथ अन्य सरकारी भवन विद्युत झालरों से सजाए गए हैं। रेलवे स्टेशन को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। राजनीतिक दल और आम लोग भी अपने-अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.