Move to Jagran APP

रोजाना रेलयात्रियों की जानकारी रखेगा प्रशासन

जनपद में अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों से जो यात्री यहां उतरेंगे उनकी पूरी जानकारी जिला प्रशासन को दी जाएगी। साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले सभी रेलयात्रियों को अनिवार्य रुप से 14 दिन होम क्वारंटाइन किया जाएगा। यात्रियों की सूचना रेलवे रोजाना इमेल के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित करेगा जिसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 04:30 PM (IST)
रोजाना रेलयात्रियों की जानकारी रखेगा प्रशासन
रोजाना रेलयात्रियों की जानकारी रखेगा प्रशासन

जासं, मीरजापुर : जनपद में अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों से जो यात्री यहां उतरेंगे उनकी पूरी जानकारी जिला प्रशासन को दी जाएगी। साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले सभी रेलयात्रियों को अनिवार्य रुप से 14 दिन होम क्वारंटाइन किया जाएगा। यात्रियों की सूचना रेलवे रोजाना इमेल के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित करेगा जिसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन कराया जाएगा।

loksabha election banner

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा जम्मूतवी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल गाड़ियां रुकने की जानकारी मिली है। यहां अप व डाउन दोनों गाड़ियां रुकेंगी। रेलवे द्वारा यात्री का नाम, पता, मोबाइल नंबर, एक सप्ताह में वापस जा रहा है कि नहीं, यह सभी जानकारी ईमेल से देनी होगी। यह जानकारी प्रशासन द्वारा स्थानीय निगरानी समितियों को दी जाएगी जिसके बाद यात्रियों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की थर्मल स्कैनिग की जाएगी और किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण मिले तो उसकी तुरंत जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी ताकि ऐसे यात्री को क्वारंटाइन किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.