Move to Jagran APP

मुंबई से घर लौट रहा युवक आया ट्रेन की चपेट में, मौत

जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) मड़िहान के बघौड़ा गांव के 24 वर्षीय बबुंदर नामक यु

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 May 2022 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 06:13 PM (IST)
मुंबई से घर लौट रहा युवक आया ट्रेन की चपेट में, मौत

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : मड़िहान के बघौड़ा गांव के 24 वर्षीय बबुंदर नामक युवक का शव मुंबई में दस मई को रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मुंबई पुलिस की सूचना पर स्वजन वहां पहुंचे और शव लेकर शुक्रवार को मड़िहान ब्लाक के बघौड़ा गांव स्थित घर पहुंचे। वह मुंबई में कमाने गया था। घर लौटते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

loksabha election banner

बबुंदर पुत्र पत्ते चार वर्ष से मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। स्वजन ने बताया कि 10 मई को वह कंपनी से छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। मुंबई पुलिस से उन्हें जानकारी मिली कि वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने जा रहे थे तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे पटरी पर गिर गए। शरीर दो भागों में कटने के साथ मौके पर ही मौत हो गई।

मुंबई रेलवे पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए शव की पहचान की। इसके आधार पर मुंबई पुलिस ने मीरजापुर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को बघौड़ा पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिवार के लोग मुंबई रवाना हो गए। वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद वाहन से बबुंदर का शव घर लेकर आए। उसे एक चार वर्षीय एक पुत्र है। इस घटना से मातम का माहौल है। इस संबंध में राजगढ़ चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.