Move to Jagran APP

85 करोड़ से बदले जाएंगे जनपद के समस्त जर्जर तार

जनपद में एक हजार आबादी वाले मजरे के जर्जर हो चुके विद्युत तार बदले जाएंगे। इसके लिए मजरे को चिन्हित किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। तार बदले के लिए टेंडर भी कर लिया गया है। ताकि मजरे के चिन्हित होते ही तारों को बदलने की कवायद शुरू कर दी जाए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 06:51 PM (IST)
85 करोड़ से बदले जाएंगे 
जनपद के समस्त जर्जर तार
85 करोड़ से बदले जाएंगे जनपद के समस्त जर्जर तार

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में एक हजार आबादी वाले मजरे के जर्जर हो चुके विद्युत तार बदले जाएंगे। इसके लिए मजरे को चिन्हित किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। तार बदले के लिए टेंडर भी कर लिया गया है। ताकि मजरे के चिन्हित होते ही तारों को बदलने की कवायद शुरू कर दी जाए। चिन्हित मजरे में एनमुनियम के तार की जगह अब वहां बंद केबिल लगायी जाएगी। जिससे लोग बिजली की चोरी नहीं कर सके। साथ ही आग की घटनाओं पर भी लगाम लग सके।

loksabha election banner

गौरतलब हो कि विद्युत विभाग की ओर से शासन के पास एक प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिसमें बताया गया था कि जिले के अधिकांश इलाकों में विद्युत तार जर्जर हो चुके है जिसे बदलने की जरुरत है। ऐसा नहीं करने से आए दिन वे टूटकर गिर रहे हैं। जिससे हादसे भी हो रहे हैं। यहीं नहीं आग की घटनाए भी हो रही है। गर्मी के दिनों में खेतों की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो जा रही है। इसको देखते हुए शासन ने जर्जर तारों को बदलने के लिए 85 करोड़ रुपये जारी कर दिए। इनसेट

एक हजार मजरे में बदले जाएंगे जर्जर तार

जिले के एक हजार आबादी के एक हजार मजरे जर्जर तार बदले के लिए चिन्हित किए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। तार बदले की जिम्मेदारी गोपी किशन नामक कंपनी को दिया गया है।

इनसेट

कहा कहा बदले जाएंगे तार

जनता की मांग पर विद्युत विभाग की ओर से एक सर्वे कराया गया था। जिसमें पाया गया था कि जनपद के अहरौरा, हलिया, लालगंज, पड़री, छानबे, कछवां, चुनार, जमालपुर, अदलहाट, आदि स्थानों पर काफी तार जर्जर हो चुके है। जिन्हें बदलने की अतिआवश्यकता है। उसी आधार पर इन स्थानों के तार बदले जाएंगे। वर्जन

एक हजार आबादी वाले मजरे के जर्जर तार जल्द ही बदले जाएंगे। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जिससे वह आग की घटनाओं के साथ विद्युत चोरी पर भी लगाम लगाया जा सके।

--मनोज कुमार यादव अधिशासी अभियंता नगर विद्युत वितरण खंड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.