7176 किसानों को मिली 4.44 करोड़ की क्षतिपूर्ति
ओलावृष्टि से नुकसान हुए फसल की क्षतिपूर्ति के लिए लालगंज तहसील को शासन से प्राप्त 12 करोड़ की धनराशि के सापेक्ष चार करोड़ 44 लाख किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। लॉकडाउन के बाद भी राजस्वकर्मी क्षतिपूर्ति का रिपोर्ट बनाने में लगे है। हालांकि जिन किसानों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि नहीं मिली है वह काफी परेशान हैं।
जासं, लालगंज (मीरजापुर) : ओलावृष्टि से नुकसान हुए फसल की क्षतिपूर्ति के लिए लालगंज तहसील को शासन से प्राप्त 12 करोड़ की धनराशि के सापेक्ष चार करोड़ 44 लाख किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। लॉकडाउन के बाद भी राजस्वकर्मी क्षतिपूर्ति का रिपोर्ट बनाने में लगे है। हालांकि जिन किसानों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि नहीं मिली है, वह काफी परेशान हैं। लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार एवं एसडीएम के पास बार-बार फोन कर क्षतिपूर्ति की मांग की जा रही है। किसान प्रतिदिन बैंक जाकर अपना बैंक खाता चेक कर रहे हैं। जिनके खाते में धनराशि नहीं पहुंची है वे तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों से इस बाबत जानकारी लेने में लगे हैं। अभी तक किसानों के खाते में फसल क्षतिपूर्ति की धनराशि नहीं पहुंचने से काफी निराश हैं। एसडीएम शिव प्रसाद ने बताया कि लॉकडाउन के बाद भी प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित किसानों के खाते में पहले चरण का धनराशि भेजा जा चुका है। सात हजार 176 किसानों के खाते में चार करोड़ 44 लाख 71 हजार 224 रुपए भेजा गया है। शेष किसानों के खाते में शीघ्र ही धनराशि पहुंच जाएगी।