ग्राम पंचायत सदस्य के 670 प्रत्याशी हुए निर्विरोध
जागरण संवाददाता हलिया (मीरजापुर) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल नामां
जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल नामांकन पत्रों की संख्या 1135 रही। इसके सापेक्ष 46 पर्चा निरस्त हुआ 30 प्रत्याशियों ने वापस ले लिया, 670 निर्विरोध तथा 389 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पर्चा वापसी और चुनाव चिन्ह प्राप्त करते समय अहुगी न्याय पंचायत के काउंटर पर तीन ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त होने से प्रत्याशियों ने आरोप लगाते हुए आरओ का घेराव किया।
इसमें पंवारी खुर्द के राम दरस, थोथा के झगडू एवं राजपुर के मुस्ताक का आरोप था कि पूरे न्याय पंचायत के काउंटरों पर केवल अहुगी न्याय पंचायत के काउंटर पर हम लोगों का पर्चा निरस्त किया गया। आरोप लगाया कि प्रधानों द्वारा हम लोगों का पर्चा निरस्त करवाया गया है जबकि हम लोगों ने पूर्ण रूप से कागजात लगाकर पर्चा दाखिल किया था। जांच उपरांत भी एआरओ द्वारा हमें रिसीविग दी गई है इसके बावजूद भी पर्चा निरस्त कर दिया गया। इसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी के सचिव अरूण सिंह के भाई विनोद सिंह से प्रत्याशियों ने की। उन्होंने आकर आरओ से बात भी किया जिस संबंध में आरओ विनय कुमार ने बताया कि अब चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं, इसलिए कोई संशोधन नहीं हो पाएगा। इसके कारण तीनों प्रत्याशी मायूस होकर वापस गए। 97 ग्राम पंचायतों के लिए 948 प्रत्याशी मैदान में
गैपुरा : छानबे विकास खंड में रविवार को प्रधान के 209, बीडीसी के 19 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 25 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि प्रधान पद के लिए दो और बीडीसी का एक नामांकन निरस्त किया गया। अब 97 ग्राम पंचायतों के लिए 948 प्रत्याशी, बीडीसी के 139 पदों के लिए 896 प्रत्याशी मैदान में है। ग्राम पंचायत सदस्यों 1292 पद के लिए 447 प्रत्याशी मैदान में है और 724 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है।