57 दिव्यांगों को मिले उपकरण
नरायनपुर विकास खंड के सभा हाल में शनिवार को खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में 57 दिव्यांगों को विभन्न उपकरणों का वितरण किया गया। मीरजापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में वयोश्री योजना अंतर्गत कराए गए सर्वे अभियान में चयनित दिव्यांगों को 9 ट्राई साइकिल 10 छड़ी 10 चश्मा 10 जोड़ी कृत्रिम जूता 7 व्हील चेयर व 11 हियरिग (कान की) मशीन का वितरण किया गया।
जासं, चुनार (मीरजापुर) : नरायनपुर विकास खंड के सभा हाल में शनिवार को खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में 57 दिव्यांगों को विभिन्न उपकरणों का वितरण किया गया। मीरजापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में वयोश्री योजना अंतर्गत कराए गए सर्वे अभियान में चयनित दिव्यांगों को 9 ट्राई साइकिल, 10 छड़ी, 10 चश्मा, 10 जोड़ी कृत्रिम जूता, 7 व्हील चेयर व 11 हियरिग (कान की) मशीन का वितरण किया गया। बीडीओ ने बताया चयनित सूची के अनुसार जो लाभार्थी आज उपकरण प्राप्त नहीं कर पाए हैं वे किसी भी कार्य दिवस में एडीओ समाज कल्याण रमाकांत मिश्र से खंड विकास कार्यालय में संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान एडीओ आइएसबी रवींद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।