Move to Jagran APP

परिणय सूत्र में बंधे 547 वर-वधू, सभी ने दिया आशीर्वाद

जनपद में अग्नि को साक्षी मानकर शनिवार को वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग द्वारा महुवरिया स्थित जीआइसी सहित ब्लाकों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिले भर में 547 जोड़ों का विवाह हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 07:21 PM (IST)
परिणय सूत्र में बंधे 547 वर-वधू, सभी ने दिया आशीर्वाद
परिणय सूत्र में बंधे 547 वर-वधू, सभी ने दिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में अग्नि को साक्षी मानकर शनिवार को वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग द्वारा महुवरिया स्थित जीआइसी सहित ब्लाकों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिले भर में 547 जोड़ों का विवाह हुआ। नगर के राजकीय इंटर कालेज में 78 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ, इसमें से चार जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराया गया। शासन द्वारा 51 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत है। जिलाधिकारी द्वारा खाते में कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रुपये ई-पेमेंट के माध्यम से भेजा गया। इसके साथ 10 हजार रुपये का सामान दिया गया और छह हजार रुपये साज सज्जा, खानपान आदि पर खर्च किया गया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत राजगढ़ क्षेत्र के किसान इंटर कालेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। राजगढ़ में 96 जोड़ों ने सात फेरे लिए। ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर आपके खाते में धन नहीं पहुंचे तो हमको सूचना जरूर दें, जिससे आपका धन समय से आपके खाते में पहुंच सके।

इसके बाद ऊर्जा राज्यमंत्री ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट किए। राजगढ़ के 48 जोड़े व पटेहरा के 48 जोड़ों की शादी हुई। स्वागत बीडीओ राम दरस चौधरी, डा. सुनीता सिंह व संचालन बृजमोहन किया। नगर में 83 जोड़ों की शादी कराई गई। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य राम सकल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। 70 जोड़ों ने एक दूसरे का थामा हाथ

पड़री : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शनिवार को पहाड़ी ब्लाक कार्यालय परिसर में हुआ। 70 जोड़ों ने एक दूसरे का थामा हाथ। पांच लोगों का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया गया। पहाड़ी से 45, मझवां से 17 व कछवा नगर पंचायत से आठ सहित 70 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधिविधान से कराया गया। विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 162 जोड़े

लालगंज : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को बापू उपरौध इंटर कालेज के मिलिट्री ग्राउंड पर 162 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। पांच मुस्लिम तथा 157 हिंदू जोड़े शामिल थे। धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने वर-वधुओं को शुभकामना दी। लालगंज से 64, हलिया से 59, छानबे से 39 सहित 162 जोड़े एक दूसरे के गले में जयमाल डाला। वेद मंत्रों की गूंज के बीच 138 जोड़े हुए एक-दूज के, दो जोड़ों का हुआ निकाह

चुनार : पीडीएनडी इंटर कालेज परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मंगल गीतों और वेदमंत्रों की गूंज के बीच 138 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे और दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। विधायक अनुराग सिंह, सीखड़ ब्लाक प्रमुख छत्रपति सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल ने कार्यक्रम में पहुंच कर नवयुगलों को आशीर्वचन देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। स्वागत ईओ चुनार राजपति बैस, कछवां नवनीत कुमार सिंह ने किया। संचालन बीडीओ पवन कुमार सिंह ने किया। डीडी कृषि अशोक उपाध्याय, बीडीओ सीखड़ राकेश शुक्ला, महेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह जमालपुर, एडीओ पंचायत केके सिंह, एसडीओ एसके रमाकांत मिश्रा, संजय वर्मा आदि थे। गायत्री परिवार की ओर से संपन्न कराई गई वैवाहिक रस्में

चुनार स्थित पंडाल में लगाए गए 34 मंडपों में अग्नि को साक्षी मानकर 138 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के केवला शंकर बिद, हरिहर सिंह की देखरेख में हिदू रीति रिवाज से किया गया। व्यवस्था में रविद्र सिंह, केके सिंह, एसके पांडेय, श्यामू यादव, राजेश वर्मा, आशीष कुमार, अनुराग कुमार, अजय कुमार रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.