50 हजार भक्तों ने मां विध्यवासिनी की दरबार में टेका मत्था
जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) मक्रर संक्राति के अवसर पर करीब 50 हजार दशनार्थियों
जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : मक्रर संक्राति के अवसर पर करीब 50 हजार दशनार्थियों ने मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भक्तों ने खिचड़ी चढ़ाई और मां का आर्शीवाद लिया। गुरुवार का दिन होने के कारण दशनार्थियों की संख्या कम रही, क्योंकि अधिकांश लोगों ने इस पर्व को शुक्रवार के दिन भी मनाने का निर्णय लिया है। दो दिन खिचड़ी का त्योहार होना बताए जाने के बावजूद भोर से ही भक्त गंगा स्नान कर मां का दर्शन-पूजन करने पहुंच गए। मंदिर में सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा।
कई लोगों ने गरीबों को अनाज वितरण किया। कुछ लोगों ने मंदिर में बैठकर पाठ भी किया। विध्याचल के दीवान और पक्का पर गंगा स्नान करने वालों की दिन भर भीड़ लगी रही। पुलिस प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी। इसमें कुछ फोर्स मंदिर और कुछ गंगा घाटों पर तैनात रही। विध्याचल में निर्माण कार्य चलने के कारण दशनार्थियों को मां का दर्शन पूजन करने में परेशानी हुई। केवल एक रास्ते को खोलने के कारण वे मंदिर पर जाने के लिए भटकते रहे।