दाढ़ीराम जंगल से 50 भेड़ें गायब, खोज में जुटी पुलिस
जागरण संवाददाता मड़िहान (मीरजापुर) दाढ़ीराम जंगल से 50 भेंड़ गायब हो गई। चरवाहों ने
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 08:27 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 05:08 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : दाढ़ीराम जंगल से 50 भेंड़ गायब हो गई। चरवाहों ने लूट का आरोप लगाया है। पुलिस खोज में जुटी हुई है। मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव के पहाड़ी निवासी कल्लू अपनी एक सौ पचीस भेड़ रोज की तरह जंगल मे चराने गया था। शाम को घर लौटते समय अचानक 50 भेंड़ जंगल से गायब हो गई। घर जाकर परिजनों को बताया कि कुछ बदमाश जंगल से 50 भेड़ उठाकर ले गए। ग्रामीणों का कहना था कि हल्का इंचार्ज को फोन से तत्काल सूचना दी गई। यदि समय से पुलिस सक्रिय हुई होती तो बदमाश के साथ भेंड़ भी बरामद हो सकती थी। भेड़ों की खोज में पुलिस के साथ ग्रामीण भी हलकान हो रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि भेड़ कहीं जंगल में खो गयी हैं। खोजबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें