एक ही गांव के 17 व रेल कर्मी समेत 48 मिले संक्रमित मिले
जागरण संवाददाता मीरजापुर कछवां के एक ही गांव में 17 लोगों के अलावा रेल कर्मी बंदी व स्
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कछवां के एक ही गांव में 17 लोगों के अलावा रेल कर्मी, बंदी व स्वास्थ्य कर्मी सहित 48 लोग बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। परिवार को क्वारंटाइन करके उनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया हैं। वही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से 1126 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया। ठीक हुए 20 लोगों को वार्ड से छोड़ दिया गया।
पॉजिटिव लोगों में सीताकुंड विध्याचल के एक पुरुष, पड़ेरी कछवां के तीन पुरुष, एकली राजगढ़ के एक पुरुष, रेलवे स्टेशन चुनार के एक कर्मचारी, पीएचसी हलिया का एक स्वास्थ्य कर्मी, नकटी मिश्रौली पहाड़ी के एक पुरुष, एक महिला शामिल है। राजगढ़ बघौड़ा की एक महिला, नदिहाऱ, डेरवां़, धनसिरियां के एक एक पुरुष, त्रिमोहानी सदर के दो पुरुष, विजयपुर के दो पुरुष, एक महिला, तोलंगी पटेहरा के तीन पुरुष भी संक्रमित मिले। बजहां कछवां के नौ पुरुष, आठ महिला, अस्थाई जेल चुनार का एक बंदी, धौरहरा चुनार, मीरजापुर, हाईडिल कालोनी सिविल लाइन रोड, कोटार कंतित श्रीनिवासधाम, राजपुर, लालगंज के एक-एक पुरुष, कैलाशपुरी कालोनी की एक महिला, खहरिया कला बिरौरा का एक पुरुष पॉजिटिव पाए गए। इन स्थानों के लोग हुए ठीक
संक्रमण से ठीक हुए लोगों में गांगपुर चुनार के एक पुरुष, डीबीएल के चार पुरुष, एक महिला, रामघाट के एक पुरूष, आवास विकास कालोनी की तीन महिला, पथरा रसौधी गुरूसंडी की एक महिला शामिल है। बेलवन पड़री के एक पुरुष, बघेड़ा नई बस्ती चुनार की एक महिला, बैकुंठपुर चुनार, चकईपुर मोहाना के एक एक पुरुष, डीबीएल डगमगपुर पड़री की एक महिला, सराय टेकोर चुनार, नुनौटी तेंदुआ राजगढ़, मनगढ़ा सीखड़ अन्य जनपद के एक एक पुरुष शामिल है। 2350 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2350 पहुंच गई। इसमें 2015 लोग ठीक हो चुके हैं। 29 की अबतक कोरोना से जान गई है। वर्तमान में 306 केस एक्टिव हैं। वहीं 99 हजार 636 संदिग्धों के अबतक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 97 हजार 167 की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 2469 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।