300 श्रमिकों की मंडलीय चिकित्सालय में हुई जांच
मुंबई व गुजरात से आने वाले 300 श्रमिकों का रविवार को मंडलीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तीन मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर उनके सैंपल लिए गए। शेष में किसी प्रकार के लक्षण दिखाई नहीं देने पर उनको 14 दिन तक घर में क्वारंटाइन रहने
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मुंबई व गुजरात से आने वाले 300 श्रमिकों का रविवार को मंडलीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तीन मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर उनके सैंपल लिए गए, शेष में किसी प्रकार के लक्षण दिखाई नहीं देने पर उनको 14 दिन तक घर में क्वारंटाइन रहने की हिदायत दी। इस दौरान सर्दी, जुकाम या बुखार आने पर जांच कराने का निर्देश दिया गया।
जिले में गैर जनपद से लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रतिदिन लोग निजी वाहन करके आ रहे हैं। इसमें चार पहिया के अलावा मुंबई की आटो भी श्रमिकों को लेकर आ रही है। रविवार को भी महाराष्ट व गुजरात से करीब 300 श्रमिक निजी वाहन करके जनपद में पहुंचे, जिनका मंडलीय चिकित्सालय में थर्मल स्कैनिग किया गया। अधिक दूरी का सफर करने के कारण सभी श्रमिक परेशान रहे। थकावट के कारण उनकी तबीयत भी खराब लग रही थी। आने वाले मजदूरों में 18 से 40 साल तक के युवक के साथ महिलाए व बच्चे भी थे। चिकित्सालय आने वाले अन्य मरीजों ने नाराजगी जताई। नगर निवासी विकास, राम कुमार, सिटी ब्लाक निवासी सूरज, रामसूरत आदि ने कहा कि संदिग्ध मरीजों की जांच मंडलीय चिकित्सालय के दूसरे स्थान पर कराना चाहिए। क्योंकि इमरजेंसी में सभी तरह के मरीज आते हैं। ऐसे में वे लोग भी इस वायरस प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए इसका खासा ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर अन्य मरीजों को इस प्रभाव से बचाना हैं तो इनके जांच की व्यवस्था ट्रामा सेंटर की तरफ कराया जाए।