25 बूथों पर 2282 कर्मियों को लगाया गया टीका
जागरण संवाददाता मीरजापुर जनपद के 25 बूथों पर शुक्रवार को 2287 हेल्थ वर्कर को कोरोना
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद के 25 बूथों पर शुक्रवार को 2287 हेल्थ वर्कर को कोरोना का टीका लगाया गया। जो निर्धारित लक्ष्य का 82 प्रतिशत है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने समस्त बूथों पर निरीक्षण कर बताया कि टीका लगने से किसी को कोई परेशानी नहीं है।
नोडल अधिकारी डा. नीलेश कुमार ने बताया कि जिले में हेल्थ वर्कर को टीका लगाने के लिए 25 बूथ बनाए गए थे। इसमें मंडलीय चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, चील्ह, चुनार, हलिया, राजगढ़, मड़िहान, लालगंज, विजयपुर, कछवां सहित अन्य स्थान पर शामिल है। इन बूथों पर 2795 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन कुछ कर्मचारियों को नहीं आने के कारण 2287 को टीका लग पाया। इसमें 352 महिलाएं तथा 1935 पुरुष शामिल है। इसके बाद चार फरवरी को टीका लगाया जाएगा।