महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर निकाली गांधी संकल्प यात्रा
गांधी जयंती के 150 वें जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को गांधी संकल्प यात्रा निकाला गया। जिसका नेतृत्व प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल विधायक अनुराग सिंह विधायक सुचिश्मिता मौर्य जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने किया। उर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने पटेल त्रिमोहानी पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पद यात्रा का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, नरायनपुर (मीरजापुर) : गांधी जयंती के 150 वें जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को गांधी संकल्प यात्रा निकाला गया। जिसका नेतृत्व प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक अनुराग सिंह, विधायक सुचिश्मिता मौर्य, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने किया। उर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने पटेल त्रिमोहानी पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पद यात्रा का शुभारंभ किया।
विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 150 किलोमीटर तथा विधान सभा क्षेत्र में 30 किलोमीटर की पदयात्रा पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के लिए तय किया गया है। इसका उद्देश्य स्वच्छता व स्वच्छ जल संचयन का जो संकल्प हमारे प्रधानमंत्री ने लिया है उसे व पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनोपयोगी कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है। यह कार्यक्रम दो से 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार के सौ दिन व प्रदेश सरकार के तीस माह की ऐतिहासिक उपलब्धि को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। गांव के लोकतंत्र सेनानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद परिवार से मिलना व उनको सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत दिलीप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सतवंत भारती, हरिदास सिंह, हरिशंकर सिंह, डा. विजय सिंह, सुमित जायसवाल, प्रभाल सिंह आदि साथ चल रहे थे।