लॉकडाउन के उल्लंघन पर पूर्व प्रधान समेत 150 पर मुकदमा
जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पूर्व प्रधान समेत 25 नामजद सहित डेढ़ सौ के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहा के पास पूर्व ग्राम प्रधान हरि यादव के माता के देहांत के पश्चात सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पूर्व प्रधान समेत 25 नामजद सहित डेढ़ सौ के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहा के पास पूर्व ग्राम प्रधान हरि यादव के माता के देहांत के पश्चात सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल होकर अमरावती चौराहा से रामगया घाट तक गए। लॉकडाउन में शारीरिक दूरी की व्यवस्था को तार-तार किया गया था। इस संबंध में धाम चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान के माता के निधन पर अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग सम्मिलित होकर लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। जिसके बाद 25 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।