ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहीं 14 महिला आरक्षी
अंतरप्रांतीय बेचूवीर के मेला में महिलाओं की संख्या अधिक होने पर पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस मेला परिसर में उपलब्ध नहीं हो पाया है। मेला क्षेत्र में महज 14 महिला पुलिस की तैनाती की गई है जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।
जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : अंतरप्रांतीय बेचूवीर के मेला में महिलाओं की संख्या अधिक होने पर पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस मेला परिसर में उपलब्ध नहीं हो पाया है। मेला क्षेत्र में महज 14 महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। मेला में आए महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए ग्रीन ग्रुप की महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं है।
अंतर प्रांतीय बेचूवीर के मेला में महिलाओं भक्तों की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह को हुई तो उन्होंने क्षेत्रीय महिलाओं से मेला में सहयोग करने का अपील की। एसपी के अपील को ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने स्वीकार किया। बेचूवीर के मेला में स्थानीय ग्रीन ग्रुप की महिलाएं कमर कस कर लोगों का सहयोग कर रही हैं। बुधवार को ग्रीन ग्रुप की 10 महिलाएं बेसुध पड़े महिलाओं और लाचार महिलाओं की सहयोग करती हुई नजर आई। ग्रीन ग्रुप की मालती देवी ने बताया कि मेला में महिलाओं के सहयोग के लिए निस्वार्थ सेवाभाव से काम किया जा रहा है। शांति देवी ने बताया कि मेला में आए महिलाओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अधिक से अधिक समय दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेला में आए श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित भावना के साथ कार्य किया जा रहा है।